Tag: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार

  • पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

    You are currently viewing पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

    Mann government in preparation to take action on private schools in Punjab, 15 teams formed

    पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार द्धारा राज्य के 720 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सरकार ने 15 टीमेों का गठन कर दिया हैं। जो जांच के बाद सीएम ऑफिस को रिपोर्ट सौंपेंगी। यह जांच प्राइवेट स्कूलों को फीस न बढ़ाने के आदेश का पालन न करने के मामले में करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों के अभिवावकों पर पुस्तकों की खास दुकान से किताबें और वर्दी खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा।

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर किसी स्कूल में कमी पाई गई तो सख्त एक्शन लिया जाए। कमी पाए जाने पर सरकार द्धारा स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 अप्रैल को ऑर्डर दिया था कि पंजाब में कोई प्राइवेट स्कूल इस बार 1 रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएगा। कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और वर्दी किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। सरकार इसके लिए पॉलिसी बनाएगी। इसमें अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर की जाएगी। इसके बाद भी स्कूलों ने आदेश नहीं माने। इसकी सैकड़ों शिकायतें सीएम ऑफिस और शिक्षा मंत्री तक पहुंची हैं।

    मान सरकार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ पूरी सख्ती की तैयारी में है। इसके लिए प्रति छात्र फीस, कैपिटल फंड, जनरल फंड, फिक्स्ड एसेट, करंट एसेट, कैश इन हैंड और बैंक डिपॉजिट समेत तमाम रिकॉर्ड की जांच होगी। जांच टीम देखेगी कि सीएम के आदेश के बाद किस-किस स्कूल ने ज्यादा फीस वसूली। इसके अलावा इन प्राइवेट स्कूलों की किताबें और यूनिफॉर्म किन-किन दुकानों पर उपलब्ध करवाई गई।